इंडोनेशिया :बाली के समंदर में तबाही 65 लोगों को लेकर निकला जहाज डूबा, 4 की मौत और 38 अब भी लापता

इंडोनेशिया में बाली की ओर जा रही एक फेरी समुद्र में डूब गई। जहाज़ में 65 लोग सवार थे, जिनमें से 4 की मौत हो चुकी है और 38 अब भी लापता हैं। दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन तेजी से जारी है।

indonesia Ferry-sinks-in-Bali

इंडोनेशिया के सुरम्य बाली द्वीप की ओर बढ़ रही एक छोटी फेरी अचानक समुद्र की लहरों में समा गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बुधवार रात हुई इस दर्दनाक घटना ने दर्जनों परिवारों की सांसें रोक दीं। यह नाव जावा द्वीप के बन्यूवांगी शहर से चली थी और बाली के उत्तर में स्थित एक पोर्ट की ओर जा रही थी। इस नौका में कुल 65 लोग सवार थे — जिनमें 53 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे। इसके अलावा 22 वाहन भी इस फेरी पर लदे थे। लेकिन रास्ते में महज 25 मिनट बाद ही यह जलयान ‘केएमपी तुनु प्रतमा जया’ समुद्र में डूब गया।

बन्यूवांगी पुलिस प्रमुख रामा समटामा पुत्रा के अनुसार अब तक 23 लोगों को जीवित बचा लिया गया है, जबकि 4 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, 38 से अधिक लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश में राहत और बचाव दल समुद्र की लहरों से जंग लड़ रहा है।

हालांकि इस हादसे की पक्की वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कैबिनेट सचिव टेडी इंद्रा विजया ने आशंका जताई है कि यह त्रासदी खराब मौसम की वजह से हुई हो सकती है। तेज हवाएं और ऊंची लहरें फेरी के नियंत्रण में बाधा बनीं।

स्थानीय प्रशासन और कोस्ट गार्ड टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। बचाव अभियान में आधुनिक उपकरणों और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इंडोनेशिया के इतिहास में यह एक और समुद्री त्रासदी के रूप में दर्ज हो गया है, जिसने सरकार की समुद्री सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

Advertisement


रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

और पढ़े
Advertisement
Advertisement
Back to top button
error: