शराब घोटाला: राउज एवेन्यू कोर्ट से केजरीवाल और सिसोदिया ससम्मान बरी, CBI को लगी कड़ी फटकार

भावुक केजरीवाल की दो टूक: "मेरी ईमानदारी पर लगी मुहर, अब काम की राजनीति से मुकाबला करे केंद्र।"

नई दिल्ली: दिल्ली की राजनीति में आज उस समय भूचाल आ गया जब राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित ‘दिल्ली आबकारी नीति घोटाले’ में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को दोषमुक्त (Acquit) कर दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियां किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश या भ्रष्टाचार को साबित करने में पूरी तरह विफल रही हैं।

arvind kejriwal on ed remand शराब घोटाला: राउज एवेन्यू कोर्ट से केजरीवाल और सिसोदिया ससम्मान बरी, CBI को लगी कड़ी फटकार

कोर्ट रूम में भावुक हुए दिग्गज
जैसे ही विशेष न्यायाधीश ने ‘बरी’ करने का आदेश सुनाया, कोर्ट रूम में सन्नाटा छा गया। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भावुक होकर अपने वकील हरिहरन के गले लग गए। महीनों की जेल और कानूनी लड़ाई के बाद मिली इस बड़ी जीत पर दोनों नेताओं की आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते थे।

केजरीवाल का बयान: “सत्ता के लिए षड्यंत्र नहीं, काम कीजिए”
अदालत के बाहर मीडिया से रूबरू होते हुए केजरीवाल ने इसे ‘सत्य की अग्निपरीक्षा’ बताया। उन्होंने कहा: “आज साबित हो गया कि हम कट्टर ईमानदार हैं। हमें खत्म करने के लिए हमारे शीर्ष नेतृत्व को सलाखों के पीछे डाला गया, एक सिटिंग सीएम को घसीटा गया, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही हुई। मैं बीजेपी और केंद्र सरकार से कहना चाहता हूं कि झूठे केस करके देश आगे नहीं बढ़ेगा। अगर सत्ता चाहिए तो जनता के लिए अच्छे काम करके जीतिए।”

कोर्ट ने जांच एजेंसी (CBI) को लगाई लताड़
अदालत ने अपने आदेश में जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। जज ने विशेष रूप से ‘साउथ ग्रुप’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई और कहा कि सीबीआई द्वारा पेश किए गए दस्तावेज चार्जशीट के दावों से मेल नहीं खाते। कोर्ट ने टिप्पणी की कि किसी खास समूह को लक्षित करने के लिए शब्दावली गढ़ना न्यायसंगत नहीं है और बिना ठोस सबूतों के किसी पर आपराधिक इरादे का आरोप नहीं लगाया जा सकता।

Advertisement

सुनीता केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया
केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर आध्यात्मिक संदेश साझा करते हुए लिखा, “इस दुनिया में कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो जाए, वह ‘शिव शक्ति’ से ऊपर नहीं है। सच को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं।”

Advertisement

रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

और पढ़े
Advertisement
Advertisement
Back to top button
error: