close

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान

Advertisement
bihar-election-2015-बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान  बिहार: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का बुधवार को एलान हो गया। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी की आेर से की गई घोषणा के बाद मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो गया। जैदी के मुताबिक, पांच चरणों में चुनाव होंगे।

 वोटिंग

  1. पहला चरण12 अक्टूबर
  2. दूसरा चरण 16 अक्टूबर
  3. तीसरा चरण 28 अक्टूबर
  4. चौथा चरण 1 नवंबर
  5. पांचवां 5 नवंबर

 

 काउंटिंग
आठ नवंबर को होंगे

चुनाव आयोग के अहम एलान

  1.  कमीशन ने खास तैयारियां की हैं। सिक्युरिटी और त्योहार की तारीखों को ध्यान में रखकर ये तैयारियां की गई हैं।
  2.  सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेज की तैनाती। सुरक्षा बेहद कड़ी होगी। घुड़सवार पुलिस, हेलिकॉप्टर्स और स्पेशल बोट्स से निगरानी।
  3.  लाइसेंसी हथियारों को इकट्ठा करने के लिए स्पेशल कमेटियां बनाई गई हैं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
  4. पैसों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने को लेकर खास तैयारी। पेड न्यूज और शराब के इस्तेमाल के रोकथाम की खास तैयारी।
  5. कोशिश रहेगी कि मतदान का रिकॉर्ड टूटे। एक नाम वाले कैंडिडेट्स की वजह से होने वाली गलतफहमी को दूर करने के लिए इस बार ईवीएम पर उनकी फोटोज भी होंगी।
  6. हर विधानसभा क्षेत्र में दो मॉडल मतदान केंद्र होंगे। मॉडल मतदान केंद्र के जरिए वोटिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  7. चुनाव आयोग का भी कोई सदस्य अगर गलत काम करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 अन्य अहम आंकड़ें

Advertisement
  1.  6.68 करोड़ वोटर्स बिहार में
  2.  243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव
  3.  38 सीटें अनुसूचित जाति के लोगों के लिए
  4.  47 सीटें नक्सल प्रभावित
  5.  38 में से 29 जिले नक्सल प्रभावित

Advertisement

Advertisement


Advertisement
रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

और पढ़े
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button
error: