दिल्ली में सीजन का सबसे कम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज, AQI 358

delhi-winters weather

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।

नई दिल्ली:  दिल्लीवासियों की गुरुवार की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 358 (‘बहुत खराब’) था।

शून्य और 50 के बीच एक AQI को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.


रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

और पढ़े
Advertisement
Advertisement
Back to top button
error: