इंदौर में बकरी ने एलियन जैसे बच्चे को दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़

Goat gives birth to alien-like baby in Indore, crowd of people gathers to see it
इंदौर में बकरी ने एलियन जैसे बच्चे को दिया जन्म

Goat gives birth to alien-like baby in Indore

इंदौर। भारत देश चमत्कारों का देश है यहाँ आये दिन नए चमत्कार होते रहते है। ताज मामले में मध्यप्रदेश के इंदौर में एक परिवार के घर बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक बकरा और दूसरी बकरी है। दूसरा बच्चा जो बकरी के रूप में जन्म लिया है, उसकी दोनों आंखें एक साथ जुड़ी हुई है, साथ ही बकरी दिखने में पूरी तरह एलियन के जैसी है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

दरअसल, इंदौर के चंदन नगर में रहने वाले अनवर खान बकरी पालन का काम करते हैं और इसके साथ ही मजदूरी करते हैं। सुबह 6 बजे जब उनकी बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया तो उसमें एक बकरा और एक बकरी थी।  बकरी का मुँह एलियन के जैसी दिखाई दे रही है साथ ही उसकी दोनों आँखे जुडी हुई है और वह पूरी तरीके से स्वस्थ भी है।  बकरी मालवी नस्ल की है। इस तरीके से दिखने वाला बकरी का बच्चा संभवत मध्य प्रदेश में पहली बार देखा गया है। इससे पहले दूसरे राज्यों में भी बकरी ने एलियन जैसे दिखने वाले बच्चों को जन्म दिया है जो की काफी स्वस्थ भी हैं।


रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

और पढ़े
Advertisement
Advertisement
Back to top button
error: