विश्व राजनीति में मोदी युग: दुनिया के सबसे भरोसेमंद नेता बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78% अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता का स्थान हासिल किया है। अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई एजेंसियों के ताजा सर्वे बताते हैं कि वैश्विक मंच पर भारत की विश्वसनीयता अमेरिका और चीन से भी अधिक है। ट्रंप, जिनपिंग, पुतिन सब पीछे छूटे।

स्टोरी हाइलाइट्स
  • विश्व मंच पर छाया भारत: मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता
  • मोदी का जादू वैश्विक मंच पर बरकरार, टॉप रेटिंग में सबको पछाड़ा
  • 78% रेटिंग के साथ मोदी टॉप, ट्रंप और जिनपिंग हुए फेल

नई दिल्ली – एक तरफ जहां दुनिया की राजनीति अस्थिरता और अविश्वास के दौर से गुजर रही है, वहीं दूसरी ओर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त और निर्णायक नेतृत्व शैली से नई ऊँचाइयाँ छूते जा रहे हैं। 11 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में कोई गिरावट नहीं आई, बल्कि हाल ही में आए अंतरराष्ट्रीय सर्वे में उन्होंने दुनिया के सभी बड़े नेताओं को पछाड़ दिया है।

modilive विश्व राजनीति में मोदी युग: दुनिया के सबसे भरोसेमंद नेता बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 ग्लोबल रेटिंग में मोदी टॉप पर

अमेरिकी एजेंसी “Morning Consult” द्वारा जारी ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में नरेंद्र मोदी ने 78% की रेटिंग हासिल कर दुनिया के टॉप लीडर बन गए हैं। इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू काफी पीछे रह गए हैं।

 भारत बनाम बाकी दुनिया – आंकड़ों की ज़ुबानी

Advertisement
  • मोदी की रेटिंग: 78%
  • ट्रंप: 41%
  • शहबाज़ शरीफ: 32%
  • पुतिन: 8%
  • जिनपिंग: 16%

ये आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया को विश्वास नजर आता है, खासकर उस समय जब अमेरिका और चीन जैसे देश अपने अंदरूनी और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में उलझे हुए हैं।

Advertisement

मोदी विरोधियों को झटका – सर्वे ने खोली पोल

“ऑपरेशन सिंदूर” के बाद विपक्ष ने मोदी पर कई तरह के आरोप लगाए – सीज़फायर ट्रंप के कहने पर किया गया, पाकिस्तान को बचने का मौका मिला। लेकिन वैश्विक स्तर पर आई रेटिंग्स ने विपक्षी नैरेटिव की पूरी पोल खोल दी। अमेरिका की एजेंसी ने साफ कहा – मोदी दुनिया के सबसे विश्वसनीय नेता हैं।

 Lowy Institute का विश्लेषण: भारत पर सबसे ज्यादा भरोसा

ऑस्ट्रेलिया के ‘Lowy Institute’ द्वारा किए गए “Global Powers & Leaders 2025” पोल में भी मोदी ने बाज़ी मारी। जब लोगों से पूछा गया कि विश्व मामलों में कौन-सा देश जिम्मेदारी से काम करता है:

  • भारत: 54%
  • अमेरिका: 36%
  • चीन: 20%
  • रूस: 11%

यहां भी भारत की छवि एक ‘जिम्मेदार राष्ट्र’ के रूप में उभरी है, और मोदी की लीडरशिप को वैश्विक समर्थन मिला है।

Modi vs World: नेताओं पर भरोसे का ग्राफ

सर्वे के अनुसार, जब लोगों से पूछा गया कि मौजूदा वैश्विक हालात में किस नेता पर सबसे ज्यादा भरोसा है:

  • नरेंद्र मोदी: 35%
  • डोनाल्ड ट्रंप: 25%
  • शी जिनपिंग: 16%
  • पुतिन: 8%

यह दर्शाता है कि आज का विश्व, मोदी की राजनीतिक परिपक्वता और निर्णायक नेतृत्व को सर्वोपरि मानता है।

 पाकिस्तान में मोदी का खौफ

मोदी की यह वैश्विक धमक सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मंचों तक सीमित नहीं है, बल्कि पाकिस्तान में भी उनका नाम सुनते ही सत्ता और सेना तक में खलबली मच जाती है। पाकिस्तानी मीडिया में मोदी के हमले की आशंका को लेकर दिन-रात बहस चलती रहती है।

 भारत के लोग भी मोदी के साथ

भारत में हुए एक अन्य सर्वे में:

  • 88% भारतीयों ने राष्ट्रीय मुद्दों पर मोदी को सबसे विश्वसनीय नेता माना।
  • 83% भारतीयों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की बड़ी जीत बताया।
  • Global Optimism Index में भारत का स्कोर 65% रहा, जबकि वैश्विक औसत सिर्फ 37% था।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत की राष्ट्रीय भावना को फिर से जाग्रत कर दिया है। Ipsos सर्वे के अनुसार, 73% भारतीयों ने माना कि कठिन हालात में मोदी ने देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा की है।


रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

और पढ़े
Advertisement
Advertisement
Back to top button
error: