close

भाजपा किसान मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष की हत्या के बाद शहर में आक्रोश

Advertisement
                   मुंगेर। मुंगेर में भाजपा किसान मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष की हत्या के बाद शहर में आक्रोश भड़क गया। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस की टीम पर भी हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस जीप में आग लगा दी। इसके अलावा कई और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। वहीं, बेकाबू भीड़ को देखकर पुलिस की टीम मौके से भाग खड़ी हुई। फिर बाद में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। बावजूद इसके स्थिति को नियंत्रित नहीं की जा सकी। इस दौरान आक्रोशितों ने लखीसराय BDO  की गाड़ी में भी आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया और शव को अपने कब्जे में कर लिया। इस बीच पुलिस ने एक उपद्रवी को गिरफ्तार भी किया है। वहीं, डीएम और एसपी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। 
           बता दें कि देर रात कससपुर में अज्ञात अपराधियों ने बीजेपी नेता पंकज वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद आज सुबह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।लेकिन पुलिस ने फिलहाल मौके पर सबकुछ शांत करवा दिया है और मृत भाजपा नेता के परिजन उनके अंतिम संस्कार में लग गये हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि ,यदि 24 घंटे के अंदर हत्या करने वाले पवन मंडल गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी और कुर्की जब्ती नहीं की गयी तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगे।


Advertisement
रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

और पढ़े
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button
error: