close

लाखों की कीमत के दुर्लभ सांप वन विभाग ने जप्त किए, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
      देवास (मध्यप्रदेश):– कन्नौद वन परिक्षेत्र के ग्राम काटकुट में दो मुंहे (रेड सेंड बोआ) दो सांप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं। वन विभाग के भोपाल – होशंगाबाद की टाईगर स्ट्राइकफ़ोर्स के अमले ने कार्रवाई की। पकड़े गए सर्प की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों रूपये बताई जा रही है। देवास जिले के कन्नौद वन परिक्षेत्र के ग्राम काटकूट में भोपाल-हौशंगाबाद की टाईगर स्ट्राइक फ़ोर्स ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।
फ़ोर्स ने दो मुँहे (रेड सेंड बोआ) के साथ तीन आरोपीयों को पकड़ा है। पकड़े गए तीन आरोपीयों में से दो हरणगांव व एक अन्य काटकूट गाँव का ही है।
              पकड़े गए आरोपियों के नाम नेकराम गुर्जर, गोपाल पाठक व रमेश नाल बताये जा रहे है। जिसमे से रमेश नाल मुख्य आरोपी है,जिसने कि जंगल से इन दोनों सर्पो को पकड़ कर अपने पास क़ैद कर रखा था। फ़ोर्स की टीम ने इन आरोपीयों को तब धर दबोचा जब ये लाखो रुपयो में सांप का सौदा करने जा रहे थे। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ ज़ारी है।
            बताया जा रहा है, कि जब्त दो मुंहे सांपो की कीमत अंतराष्ट्रीय बाज़ार में लाखों रुपयो की है। रेड सेंड बोआ सांप की अन्तराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करोड़ों में होती है और बताया जाता है की इसे चीन और जापान जैसे देशों में तस्करी के माध्यम से बेचा जाता है। यह सांप Schedule 4 of the Wild Life Protection Act of 1972 के तहत दुर्लभ और रक्षित प्रजाति घोषित है.
The-forest-department-Dewas-has-seized-millions-worth-of-rare-snakes-three-accused-arrested-लाखों की कीमत के दुर्लभ सांप वन विभाग ने जप्त किए, तीन आरोपी गिरफ्तार देवास (मध्यप्रदेश)


Advertisement
रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

और पढ़े
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button
error: