तीन पेट्रोल पंपों पर बाइक सवार लुटेरों ने लाखों रूपयों की लूट की

रांची। शनिवार की रात राजधानी रांची में लूट की रात बनकर आयी। दरअसल शनिवार शाम को एक के बाद एक तीन पेट्रोल पंपों पर बाइक सवार लुटेरों ने लाखों रूपयों की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस वारदात ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। रातू रोड स्थित पेट्रोल पंप पर अपराधियो ने करीब डेढ़ लाख रूपये लूट कर चलते बने। जबकि पॉश इलाका माने जाने वाले कडरू स्थित पेट्रोल पंप पर हथियारों से लैस अपाराधी लाखों रूपये लूटकर फरार हो गए और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये।

रांची के पेट्रोल पंपों पर लगातार हो रहे लूट की बढ़ती घटनाओं और पुलिस के सुस्त रवैये की वजह से रांची के पेट्रोलपंप व्यवसायी दहशत में हैं।
व्यवसायियों ने बैठक कर इसके खिलाफ सोमवार को एक दिन के लिए शहर के सभी पेट्रोलपंप बंद रखने का फैसला किया है। यहां ये भी बता दें कि रांची के सभी पेट्रोलपंप सोमवार की सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। यानि कि उस दौरान कोई भी आदमी पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं खरीद पायेगा।
दूसरी ओर लूट की बढ़ती वारदातों को देखते हुए सीएम रघुवर दास ने भी गंभीरता से लिया है। सीएम ने निर्देश दिया है कि जिन पेट्रोल पंपों पर लूट हुई है। उस इलाके के थानेदार तबतक दफ्तर नहीं जाएंगे जबतक की अपराधी पकड़े नहीं जाते। वहीं, रांची में कानून व्यवस्था को लेकर सीएम जल्द ही बैठक भी करने वाले हैं। जबकि रांची में लगातार बढ़ रहे अपराध पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि पुलिस के लिए ये चुनौती है।
Advertisement
Advertisement