50 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कुएं में गिरी, 10 की मौत

  वडोदरा: गुजरात के पंचमहल जिले के भोटवा गांव में शनिवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कुएं में गिर गई। इसमें 50 लोग सवार थे। अब तक 10 शवों को निकाला जा चुका है। 25 लोग घायल हैं। ज्यादातर की हालत गंभीर है।
      पंचमहल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भोटवा गांव के ये लोग पास ही के एक गांव में एक अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और सड़क से उतरकर खेत में घुस गया। इसकी रफ्तारी नहीं थमी और ट्रॉली समेत यह खेत में बने कुएं में जा गिरा।
     गांव के कुछ लोगों ने हादसा देख लिया और तुरंत बाकी लोगों को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस आई। हादसे के कुछ देर बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और गांववालों की मदद से घायलों को कुएं से निकालना शुरू किया। अब तक 30 लोगों को निकाला जा चुका है। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है। घायलों को आसपास के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है.
Tractor-trolley-carrying-50-people-fell-into-the-well-10-killed-gujarat-vadodra-50 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कुएं में गिरी, 10 की मौत वडोदरा: गुजरात

रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

रहें हर खबर से अपडेट आशा न्यूज़ के साथ

और पढ़े
Advertisement
Advertisement
Back to top button
error: